STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Action Inspirational

लद्दाख मांगे लोकतंत्र

लद्दाख मांगे लोकतंत्र

1 min
12

लद्दाख के अक्षुण्ण अस्तित्व हेतु वह सत्याग्रही अड़ा है! 

 इक्कीस दिन तक अन्न का त्याग कर वह लोकतंत्र के लिए लड़ा है,

लद्दाख की पर्यावरणीय स्थिति, सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण हेतु आज पूरा देश उसके साथ खड़ा है।

मगर निरंकुश सत्ता को आज तक कान में जूं तक नहीं पड़ा है !

हर दिन अपने वीडियो संदेश में उनके वादों की याद दिलाता,

माँ भारती का सुपुत्र वह उनके मुकर जाने की दुहाई बतलाता !

बापू के सत्याग्रह को उसने अपना है हथियार बनाया

 सत्य अहिंसा शांति से वह लोकतंत्र को औजार बनाया....


अकेला चला था वह आज कारवां उसके साथ है ...

हर संवेदनशील भारतवासी का उसके हाथों में हाथ है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action