STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

3  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

बसंत

बसंत

1 min
144

रंग बिरंगी अधिखिली

विशेष गंध से बासित

मंजरियाँ

आम्र डाल पर

झूल रही


आगमन ऋतुराज का

यह तो अब कह रही

फागुन की शुरुआत

की दस्तक

भी यह दे रही

कोकिल कलरव

नूपुर बज उठा है


सुंदर दृश्य

वन में हरियाली

केसरिया रंग में रंगी

आम्र मंजरी

ऐसे में फागुनी हवा भी

बौरा रही


सखी ! एक कविता

तो सुनाओ

आओ बसंत के

गुण गाओ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics