STORYMIRROR

mridula verma

Classics Inspirational

4  

mridula verma

Classics Inspirational

बसंत ऋतु

बसंत ऋतु

1 min
413

सरस्वती मां की पीली चुनरी

सारी सृष्टि पर लहराई

देखो सबके मन को हर्षषाने

मनभावन बसंत ऋतु आई।।


सरसों फूली खेतों में 

फसलें चहु ओर लहराई

धरती का श्रृंगार करने

देखो बसंत ऋतु आई।।


नए पल्लव और पुष्पों से

शाखाएंं सज धज आई

फूलों ने भी बिखेर कर खुशबू

सारी सृष्टि महक आई।।


मनभावन चली हवा

चारों ओर तितलियां मंडराई

ऋतुओं में सबसे श्रेष्ठ 

देखो बसंत ऋतु आई।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics