STORYMIRROR

Praveen Gola

Romance

3  

Praveen Gola

Romance

बस एक बार

बस एक बार

2 mins
344

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले

ये रूह नहीं तो भटकती रहेगी

तेरे इश्क में तड़पती रहेगी

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले


यूँ तो हम दोनो का था

कभी ना मिलने का वादा

पर हमारी हदें बढ़ गईं

बिना रखे कोई इरादा

अब रोक पाना नामुमकिन है

खुद को तेरे आगे

तू कहे अगर तो ये जान भी दे दूँ 

हँसते - हँसते तेरे आगे

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले


मैने खुद को तुझे समर्पित किया

तेरी मोहब्बत का सदा शुक्रिया किया

मैं अंजान थी जिस प्यार से

तेरे साथ मैने वो भरपूर जिया

अब उस प्यार की कसम है तुझे

मुझे अपना मुखड़ा दिखा जाओ

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले


जानती हूँ हम दोनो के बीच

अब खड़ी है सामाजिक दीवार

ना मैं उधर आ सकती 

ना तुम कभी इस पार

फिर भी तुमसे मिलने की इच्छा

अब उम्र भर रहेगी

या तो तुम पहले मरोगे

या तो इधर अर्थी सजेगी

क्यूँ रहे ये इश्क बोलो ?

फिर दीदार ~ए - पार

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले


बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले

ये रूह नहीं तो भटकती रहेगी

तेरे इश्क में तड़पती रहेगी

बस एक बार मिलने आ जाओ

मेरा दम निकलने से पहले।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance