STORYMIRROR

Dinesh Dubey

Children

4  

Dinesh Dubey

Children

भूरा भालू

भूरा भालू

1 min
12

डमक डमक डम डमरू बाजे,

झूम झूम कर भालू नाचे,

बंदर भी उछल कूद करे हैं,

बच्चे भी खुश हो झूम रहे।


डम डम डमरू बजा रहा मदारी,

झूम झूम के नाच रहा है भूरा भालू,

गोलू आया भोलू आया,

सोनू के संग मोनू आया।


गोलू ने एक केला उछाला,

बंदर ले उसे बीच में भागा,

भालू को खूब गुस्सा आया,

मदारी को दे उसने गिराया।


बच्चो को खूब मजा आया,

सबने खूब ताली बजाया,

भालू भागा बंदर के पीछे,

भालू के पीछे बच्चे भागे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children