STORYMIRROR

Anushree Goswami

Drama Others

5.0  

Anushree Goswami

Drama Others

भूल जाता हूँ

भूल जाता हूँ

1 min
13.9K


भूल जाता हूँ अक्सर,

ज़िन्दगी की भागदौड़ में,

मेरा एक घर भी है,

भूल जाता हूँ!


वो बचपन, वो गलियाँ,

वो घर पुराना-सा पर अपना,

सब पीछे छोड़ आया हूँ,

घर पीछे छोड़ आया हूँ!


याद करता भी हूँ,

तो भी हताश-सा हो जाता हूँ,

क्योंकि ज़िन्दगी का फलसफा,

वापस लौट नहीं सकता!


इसलिए अकेला मदमस्त रहता हूँ,

रोता भी हूँ अक्सर,

रोकर भूल जाता हूँ,

घर भूल जाता हूँ!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama