भूख
भूख
भूख बिल्कुल न हो तो, समझो कोई बीमारी है।
भूख शांत हो तो, समझो मजे की सवारी है।
भूख भी बड़ी अजीब चीज है,
बढ़ती है तो अच्छे अच्छों को रूला देती है।
घटती है तो सारे गमों को भुला देती है।
भूख के कारण निगाहें चैन खोती हैं।
भूख के कारण अकाल मौतें होती हैं।
भूख के कारण सारी शर्म मिट जाती है।
भूख के कारण मानव की उम्र घट जाती है।
भूख के कारण इंसान हैवान बन जाता है।
भूख के कारण इलाका श्मशान बन जाता है।
भूख कम हो या अधिक, समय पर मिट जाये तो ही अच्छा है।
कराये जो भूखों को भोजन, इंसान वही सच्चा है।
हां, इंसान वही सच्चा है।।