भगवान! समझा इंसान।
भगवान! समझा इंसान।
प्रथ्वी जैसा,
और कोई उपग्रह नहीं।
मानव के लिए,
सबसे उपयुक्त।
यहां पेड़ पौधे,
जीवन यापन के लिए।
नदियां, नाले और झरने,
स्वच्छ पानी के लिए।
प्रकृति वो हर चीज,
उपलब्ध करवाती,
जो जीवन के लिए,
उचित समझी जाती।
लेकिन इंसान में,
एक बहुत बड़ा दोष,
उसकी लालची प्रवृत्ति।
इसके पीछे,
वो हर अनुचित काम करता,
बस इरादा एक,
अपना वर्चस्व कायम रखना।
उसके पीछे,
चाहे उसको,
खतरे में डालना पड़ जाए,
किसी ओर को।
वो अपनी तरक्की के लिए,
पेड़ धड़ाधड़ काटता,
जगलों जंगल,
साफ कर डालता।
अंत में,
जंगली जानवरों का,
और परियावरण का अस्तित्व,
खतरे में डालता।
बारिश नहीं होती,
पानी का कुदरती संग्रहण,
नहीं हो पाता,
अंत में नंदी नाले,
सुख जाते,
सिंचाई नहीं हो पाती,
जमींन बंजर हो जाती,
और अंततः रेगिस्तान,
जैसी स्थिति बन जाती।
अधिक फसल लेने के लिए,
इंसान अधिक रसायन,
प्रयोग में लाता,
अंत में,
धरती की उपजाऊ शक्ति,
घट जाती,
बल्कि वो रसायनी हो जाती।
जिससे भूजल भी,
दुषित हो जाता,
अंत में,
जो भी उसका सेवन करता,
वो कैंसर जैसे,
रोगों से पीड़ित हो जाता।
हम इंसान,
एक साधारण बात,
समझने में हैं असमर्थ।
अगर प्रथ्वी ही,
हो गई नष्ट,
तो कहां रहेंगे हम,
हम भी हो जाएंगे लुप्त।
चलो सब इंसान,
हो जाएं इकट्ठे,
कुछ कढ़े नियम बनाएं।
जिनका सब मिलकर,
पालन कर पाएं,
परियावरण को बचाएं।
अगर करें कोई अवहेलना,
तो उचित दंड पाए।
