STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Classics Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Classics Inspirational

भारत देश हमारा

भारत देश हमारा

1 min
216

हिमालय से भरती हैं मांग जिसकी

गंगा, यमुना, नर्मदा बहती हैं गोद में जिसकी

1180 तरह के पक्षी उड़ते हैं आकाश में जिसके

और रेगिस्तान है दिलों - जान में जिसके


ऐसा है भारत देश हमारा

सबसे सुंदर सबसे प्यारा

एक अरब से भी ज्यादा देशवासी है जिसके

1635 से भी भाषाएँ हैं जिसकी


हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई एक साथ

रहते है जहाँ एकता का अदभुत प्रदर्शन

आपको दिखेगा वहाँ

ऐसा है भारत देश हमारा 

सबसे विविध सबसे प्यारा


संविधान ऐसा जिसको देते सब मान

जवान सीमा पर नहीं सहता

भारत माता का अपमान

अन्न देवता होता है किसान

इसलिए बच्चा- बच्चा कहता है


जय जवान जय किसान 

ऐसा है भारत देश हमारा

सबसे वीर सबसे प्यारा

कलाम, गांधी, बोस, आंबेडकर,


विवेकानंद आदि

जैसे महान लोगों ने जन्म लिया

जिस धरती पर

उस धरती के लिए कुछ भी करेंगे

चाहे, करना पडे त्याग या

काटना पडे सर


भारत को एकता का प्रतीक

मानता है ये जहान

इसलिए मैं कहती हूं, मेरा भारत देश महान !

ऐसा है भारत देश हमारा

सबसे महान सबसे प्यारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics