STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

बेजुबान ख़ामोशी

बेजुबान ख़ामोशी

1 min
343

तुम्हारा दिया सबकुछ 

बचा कर रखा है मैंने 

एक सिर्फ तुम्हारे लिए

कुछ आधी अधूरी धुनें 

कुछ पूरी पूरी सिसकती 

हुई सी आवाज़ें !


कुछ कदम एक ही जगह 

कब से ठहरे हुए है

कुछ आँसुओं की बूंदें 

कुछ उखड़ती हुई सी 

सांसें और कुछ आधी 

अधूरी कविताएँ !


कुछ तड़पते से एहसास 

कुछ बेजुबान ख़ामोशी 

कुछ चुभते हुए से दर्द

तुम आओ अब मुझसे 

ये नहीं संभलते अकेले 

आकर सम्भालो इनको

जो दिया था तुमने मुझे

वो सबकुछ बचा कर रखा है 

मैंने एक सिर्फ तुम्हारे लिए !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance