बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते
बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते
बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते ,
हैं जुदा , हैं जुदा ... हम दोनो के रास्ते।
ना चाहते हुए भी ये दिल उससे अटक गया ,
उसकी मीठी सी बातों में कहीं भटक गया।
उसकी हँसी , उसकी झलक ज़हर बन गई ,
ना मिले तो अजीब सी एक तलब लग गई।
बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते ,
हैं जुदा , हैं जुदा ... हम दोनो के रास्ते।
हजारों शब्दों ने उसका बेवजह बखान कर डाला ,
उस अजनबी ने मेरे दिल पर कमाल कर डाला।
जब मिलें तो दिल खिलें ना मिलें तो याद आये ,
जब सामने वो आये तो संभलना मुश्किल हो जाये।
बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते ,हैं जुदा ,
हैं जुदा ... हम दोनो के रास्ते।
तन्हाई में उसके आने की उम्मीद बड़ी चहके ....
उसके आने पे ये दिल बस बहके और बहके।
तमन्नायों की सब झड़ी तब एक साथ झड़ जाए ,
उस अजनबी के संग मेरी रात और रंगीन बन जाए।
बदनाम हो गए किसी अजनबी के वास्ते ,हैं जुदा ,
हैं जुदा ... हम दोनो के रास्ते।

