STORYMIRROR

Aman Nyati

Abstract

4  

Aman Nyati

Abstract

बड़ा आसान होता है एक लड़की होना

बड़ा आसान होता है एक लड़की होना

1 min
226

पग पग पर ख्वाहिशों हर बार भेंट चढ़ जाना,

हर वक़्त हम ही से उम्मीदें बेइंतहा टिकाये रखना,

बिना शिकन ही गला खुशियों का अपने ही हाथो घोट लेना,

बड़ा ही आसान होता है यार एक लड़की होना।।

हर बार कोई नया जख्म हाथों से अपने मोल लेना,

बोझ हर रिश्तों का अपने दिल पर ढो लेना,

खातिर अपनो के बिन जताए सब कुछ सह लेना,

बड़ा ही आसान होता है यार एक लड़की होना।।


कुछ अनकहे रिश्तों को बीच राह में छोड़ जाना,

खातिर दिल के मसलों के हिस्सों में खुद का बट जाना,

अपनों के लिए अपना ही मन मारकर रह जाना,

बड़ा ही आसान होता है यार एक लड़की होना।।

जिम्मेदारियों के बोझ तले भी किरदार हजार निभा लेना,

रास्ते चलते भद्दी, नज़रों से खुद को बचा लेना,

खौफ छाया हैवानों का, फिर भी ज़िंदगी जी जाना,

कुछ लोगों को नहीं पता शायद ,

बड़ा आसान होता है यार एक लड़की होना।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract