बचपन
बचपन
बचपन की भूख नजर नहीं आती।।
रोटी ही बचपन खा जाती।।
आग पेट की लगे हैं बुझाने।
उससे ज्यादा खाते हैं ताने।
पेट की आग नजर नहीं आती।
भूख को भी मेहनत खा जाती।।
खेलना था जिन्हें वो लगे हैं कमाने।
इससे ज्यादा क्या वो जाने।
दिल की खुशी नजर नहीं आती।
पेट की आग खुशी खा जाती।।
जिनको पढ़ना था काम करे वो।
अपना भविष्य तमाम करे वो।
कोई उमंग नजर नहीं आती।
पेट की आग उमंग खा जाती।।
देश चलेगा जिनके सहारे।
वो मजदूरी करते क्यूँ सारे।
कोई जुनून नजर नहीं आती।
पेट की आग जुनून खा जाती।।
