STORYMIRROR

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Others

4  

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Others

बरसाने वाली मेरी लाड़ली 🌸

बरसाने वाली मेरी लाड़ली 🌸

2 mins
1


बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे  

तेरे नाम का दीप जलाकर,
मन मंदिर को आज सजाऊँ।
दुख के बादल दूर भगाकर,
प्रेम सुधा का रस मैं पाऊँ।
तेरी कृपा की छाँव मिले तो,
जीवन हो जाए पावन राधे॥
बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे


करुणा की गंगा बहती तुमसे,
सारे जग का तुम आधार।
जिसने तेरा नाम है जपा,
उसका उतरा भव का भार।
अपने चरणों में स्थान दे दो,
यही विनती मेरी राधे॥
बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे



श्याम तुम्हारे प्रेम के भूखे,
तुम बिन जग सब सूना-सूना।
तेरी झलक जो एक मिल जाए,
खिल उठे मन का हर कोना।
तेरे दर्शन की आस लिए मैं,
आया तेरे द्वारे राधे॥

बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे


बरसाने की रज पावन है,
जिसे देव भी शीश नवाएँ।
तेरे चरणों का स्मरण करके,
भटके पथिक राह को पाएँ।
मेरी नैया पार लगा दो,
जीवन तुमको अर्पण राधे॥

बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे


तेरी महिमा गाऊँ जीवन भर,
बस इतनी सी मेरी आस।
'सुओम' सदा तेरा गुण गाए,
रहे अधरों पर तेरा वास।
यही कहता , शरण में रख लो,
मेरी लाज बचाना राधे॥

बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

बरसाने वाली मेरी लाड़ली,
भर दो झोली मेरी राधे।
तेरे चरणों की धूल मिले,
यही है अरज़ी मेरी राधे॥

राधे ... राधे ..... जय श्री राधे


Rate this content
Log in