STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Classics

3  

Kamini sajal Soni

Classics

बचपन की यादों में

बचपन की यादों में

1 min
179

बचपन की यादों में

आओ चलो चलें।

सुनाऊं तुम्हें वह बातें

आओ चलो चलें।


वो गाड़ी की छुक छुक

वह पेड़ों की छांव।

था बरगद की डाली पे

झूलों का गांव।


साथी दिखाओ तुमको 

आओ चलो चलें।

वो छोटी सी दुनिया

था निश्चल सा मन।

नहीं कोई भय था 

यहां था अमन।


साथी दिखाऊं तुमको 

आओ चलो चलें।

वो नानी का आंगन

वो मौसी का प्यार।

था दादा की सरगम पे

बजता सितार।


साथी सुनाऊं तुमको

आओ चलो चलें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics