STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Drama

4  

DR. RICHA SHARMA

Drama

बाल मनोविज्ञान का ज्ञान

बाल मनोविज्ञान का ज्ञान

1 min
222

बाल मनोविज्ञान का सभी को होना चाहिए ज्ञान

हर बालक का रखना होगा हमें हर पल ध्यान।


बालक के कोमल मन पर पड़ जाती है गहरी छाप

अंजाने में भी दिल दुखाने का नहीं करना चाहिए पाप।

किसी भी दहशत से चढ़ने लगता है अबोध को ताप

बालक की भावनाओं को ज़रा अच्छी तरह समझें आप।


प्रत्येक बालक की मानसिकता होती है भिन्न-भिन्न

कभी नहीं करना चाहिए हमें किसी को भी खिन्न।

स्वस्थ, तंदुरुस्त व चुस्त रहे हर बालक प्रति दिन

सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता बन कर चुकाना होगा हमें भी ऋण।


हम सभी को देना होगा आपसी सहयोग

तभी मिटा पाएंगे हम सांसारिक रोग।

अतः करते चलें अनेक सकारात्मक प्रयोग

बाल मनोविज्ञान की पूरी जानकारी पाएं लोग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama