STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

अपने नाम का एक दीप बालते हैं

अपने नाम का एक दीप बालते हैं

1 min
406

चलो, इस बार दीवाली पर कुछ नया करते हैं ,

अबके साल अपने नाम का एक दीया बालते हैं !


सब मिलकर अब एक नई शुरुआत करते हैं ,

कड़वी बातों को छोड़ अच्छी बातें याद करते हैं !

  

अब वर्तमान में जीने की ही आदत डालते हैं ,

जो छूटा गया, उसे छोड़कर खुद के साथ चलते हैं !


धोखा देनेवाले इस लोग जीवन बेहाल करते हैं ,

और जो हमें प्रेम करें वो जीवन खुशहाल करते हैं !


जीवन में बराबर सुख व दुख लगा ही रहेगा ,

यही सोचकर जीवन को पूर्ण रूप से अपनाते हैं !


कोई स्वार्थसिद्धि के लिए हमारे करीब आए तो ,

उनसे दूर रहकर खुद को यथोचित सम्मान दिलाते हैं !


अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों ना छा जाए ,

अपने उर में प्रेम और विश्वास का दीपक जलाते हैं !


सकारात्मक सोच से होती है ये दुनिया खूबसूरत ,

नकारात्मक सोच त्याग सत्य पथ पर कदम बढ़ाते हैं !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action