STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Classics

3  

Kawaljeet GILL

Classics

अनमोल रिश्ते

अनमोल रिश्ते

1 min
565

परिवार बनता है तरह तरह के रिश्तों से 

रिश्तो में प्यार होना भी जरूरी है।


दिलो से जुड़ते है ये अनमोल रिश्ते

इनको दिमाग लगा कर इस्तेमाल न करो।


कच्चे धागों से पिरोया जाता है रिश्तों को

इनको विश्वास की डोर में बाँध कर रखो।


शक को कभी भी घर करने न दो 

इस बीमारी से खुद को हमेशा दूर रखो।


परिवार छोटा हो या बड़ा भरोसा होना जरूरी है

एक पल भी नहीं लगता वरना इसको ताश के पत्तों की तरह गिरने में।


तू तू मैं मैं तो चलती रहती है जब परिवार में रहते हैं

एक कान से सुनो और दूसरे से निकाल दो वो भला।


परिवार की डोर को मजबूत रखो तो अच्छा

वरना बाहर वालों को परिवार को तोड़ने में पल नहीं लगता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics