STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Classics

3  

Bhawana Raizada

Classics

ऐ मेरे साजन

ऐ मेरे साजन

1 min
425

सात वचनों के साथ,

कुछ और भी हैं दिल के अरमान,

कुछ नए वादों के साथ,

ऐ मेरे साजन उनको भी निभाना।


कभी हुई जो मुझसे गलती,

तुम नादानी समझ जाना,

प्यार से उसे समझ के,

ऐ मेरे साजन मुझको बताना।


कभी कभी मेरे मन की बात,

बिन कहे समझ लेना तुम,

मेरे कहने से पहले ही,

ऐ साजन पूरा कर देना।


मेरी पूरी दुनिया तुम,

उसके तुम ही सूरज हो,

अपनी आंखों से जीवन में,

ऐ मेरे साजन उजियरा करना।


मन की उमंगें नए सपने,

अंजान डगर अजनबी अपने,

नए सफर की नयी डगर पर,

ऐ मेरे साजन विश्वास रखना।


ऊंची नीची चाहें जैसी भी हो राहें,

सुख की बरसात हो या दुख की तपिश,

उस वक़्त तुम न घबराना, हाथों में हाथ,

ऐ मेरे साजन तुम साथ में रहना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics