अगले जन्म
अगले जन्म
तुम आंखें बन जाना मेरी
मैं तेरा मन बन जाऊंगा
अगले जन्म तुम दिल बन जाना
और मैं धड़कन बन जाऊंगा
अग्नि के सात फेरों में
हम तुम दोनों साथ रहेंगे
अगले जन्म तुम चुनरी बनना
और मैं बंधन बन जाऊंगा
तुम मुझमें रहने को आना
मैं तुमको छूने आऊंगा
तुम छवि बनना अगले जन्म में
और मैं दर्पण बन जाऊंगा
छनकेंगे दोनों मिलकर के
हम तुम दोनों साथ सजेंगे
अगले जन्म तुम चूड़ी बनना
और मैं कंगन बन जाऊंगा।

