STORYMIRROR

Komal Kamble

Drama Romance Tragedy

4  

Komal Kamble

Drama Romance Tragedy

अधूरा साथ

अधूरा साथ

1 min
412

माना कि वक्त है कम

माना कि जन्म भर का साथ है नहीं

आओ कुछ और वक्त साथ निभाते है

आओ कुछ और वक्त यूं ही हाथ पकड़कर चलते है


जो पल जीए थे साथ हमने

उन्हें फिर से जीते हैं

नहीं कर सकते पूरे जो सपने

उन्हें अधूरे ही सही पर पूरे करते है


अब नहीं हो सकता

कदम से कदम मिलाकर चलना

अब नहीं हो सकता

एक दूसरे से मिलना


खाएं थे कसमें वादे

आखिरी सांस तक साथ चलने के

आखिरी सांस है अब कुछ वक्त के लिए

उस वक्त तक साथ चलते है


आगे अब ना रहेगी

मौजूदगी हमारी जिंदगी में

पर हमें जिंदा रखना यूं ही

अपनी यादों दुआओं में



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama