STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

अधूरा ही सही....

अधूरा ही सही....

1 min
270

अधूरा ही सही वो सफर जो हम दोनों ने मिलकर तय किया

उसकी यादो से मेरा दामन आज भी भरा भरा सा है,

 

अधूरा ही सही वो ख्वाब जो हम दोनों ने मिलकर देखा,

उसके पूरे होने की उम्मीद आज भी है दिल के किसी कोने में,


अधूरा ही सही वो वादा जो तुमने मुझसे किया था कभी,

उसको एक रोज तुम पूरा करोगे ये ऐतबार तो हमको आज भी है


अधूरा ही सही इश्क़ हमारा पर दिल हमारा टूटा तो नही,

वो हसरतें हमारे इश्क़ के पूरा होने की उम्मीद अभी बाकी है


अधूरा ही सही पर प्यार किया हमने उस शख्स से,

झूठा ही सही वो शख्स पर उसका ऐतबार किया हमने,


अधूरा ही सही चाँद तारो को पाने का तमन्नाओं को पूरा करने का सफर,

तेरे लौट कर आने का तेरा हर वादा निभाने का विश्वास अभी बाकी है ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance