STORYMIRROR

स्वराक्षी swrakshi स्वरा swra

Romance Inspirational

4  

स्वराक्षी swrakshi स्वरा swra

Romance Inspirational

अच्छाइयों से डर गए..

अच्छाइयों से डर गए..

1 min
371

हम भी अपने वक़्त की अच्छाइयों से डर गए

लोग कहते हैं कि हम रुसवाइयों से डर गए ।।


आपकी है ये इनायत क्या कहूँ मैं आपको

आप मेरी देख कर तन्हाइयों से डर गए ।।


आप मेरे साथ में निकले सफर को किस लिए 

सामने गहरी खुदी जब खाइयों से डर गए ।।


किस तरह माहौल बदला है घरों का दोस्तों

शाम होते ही घरों के भाइयों से डर गए ।।


दोपहर की धूप में जब भी निकलना पड़ गया

सामने सहरा मिला, परछाइयों से डर गए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance