STORYMIRROR

Dr Kaushal N Jadav

Romance

3  

Dr Kaushal N Jadav

Romance

अब तो मान जाओ

अब तो मान जाओ

1 min
524

हमने लिख दिया

लहू से आपका नाम

अब तो मान जाओ,

बहुत खुश रखूँगा,

सारा जहाँ आप का होगा

सारा फलक आप का होगा

मेरा होगा तो सिर्फ आप का दिल


पर उसे भी मैं नज़ाकत से रखूंगा

अगर हुए आप कभी गमशुदा 

वादा है हमारा, जान भी दे देंगे

आप जितना चाहो उतना मान

भी देंगे,

इस कदर न करो हमारी

मोहब्बत का इम्तेहान,

क्योंकि हम आज आपके हुए तो

कभी दूसरों के नही होंगे,

आप भी जरा सा प्यार कर दो ,

क्योंकि ये प्यार कभी बदलता नहीं ,

बस वो अमर रहता है कभी मरता नहीं ,


आज सिर्फ यही गुज़ारिश करते है,

बस हमारी हो जाओ,

बेइंतेहा मोहब्बत करेंगे,

और आप पर मरते रहेंगें,

ना होगी कभी शिकायतें आपसे,

बस हम प्यार करते रहेंगें।


क्योंकि हमने मोहब्बत की है

कोई खेल नहीं ,

अगर बाज़ी हार भी गए तो

फिर भी आपके ही रहेंगें।।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance