STORYMIRROR

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

4  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी

Romance

ख्वाब

ख्वाब

1 min
385

ख्वाब भी ऊंचे रहें, मंज़िल की तैयारी रहे।

कामयाबी के लिए कोशिश बहुत सारी रहे।


इक न इक दिन दूर हो जायेगी सारी मुश्किलें।

शर्त ये है बिन रुके अपना सफर जारी रहे।


हम हैं दुनिया में मुसाफिर, चंद दिन की ज़िंदगी।

जिंदगी से दोस्ती हो मौत से यारी रहे।


सिर्फ शोहरत के लिए लिखना नहीं कोई ग़ज़ल।

जो लिखो अपनी कलम से लफ्ज़ मेंअयारी रहे।


नेकियों के साथ गुज़रे जितनी भी है जिंदगी।

मौत से पहले सगीर मरने की तैयारी रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance