आसान नहीं होगा।
आसान नहीं होगा।
पत्थर पर लकीर बनाना, आसान नहीं होगा,
अथाह समुन्दर में गोते लगाना, आसान नहीं होगा।
ऊंचा पहाड़ पर चढ़ कर जाना, आसान नहीं होगा।
पथरीला पथ, और जाना मंज़िल के पार,
जाना आसान नहीं होगा।
आत्मविश्वास है साथ, फिर भी जाना आसान नहीं होगा।
डर की सरहद के पार, जाना आसान नहीं होगा।
मुझे पता है मंजिल के पार, जाना आसान नहीं होगा।
कठिनाइयों से लड़ते रहना, आसान नहीं होगा।
कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना, आसान नहीं होगा।
कठिन वक्त बीत ही जाएगा,
आने वाला कल एक नई सुबह लायेगा,
बस कर तू भरसक प्रयास,
घना अंधेरा के पार, जाना आसान नहीं होगा।
