STORYMIRROR

Asha Gandhi

Inspirational

4  

Asha Gandhi

Inspirational

आओ कुछ अच्छा करते हैं

आओ कुछ अच्छा करते हैं

1 min
720

रोज़ की भागती जिंदगी के कुछ लम्हे चुराकर 

मौहलत भरी जिंदगी की कुछ घड़िया निकालकर 

अपनों के साथ - साथ गैरों का भी हाथ थामकर 

आओ कुछ अच्छा करते हैं।


नन्हें बचपन को उनकी मासूमियत लौटकर 

अँधेरी गलियों को ज्ञान के प्रकाश से रोशन कर 

जिम्मेदरियो से दबे मासूम हाथों को राहत दिलाकर 

आओ कुछ अच्छा करते हैं।


मशीनी युग के उलझे दिलों में  मानवता जागकर 

सोये हुए मानव की आत्मचेतन को याद दिलवाकर 

असहाय, अशक्त, विवशों  के दुःखो को बांटकर 

आओ कुछ अच्छा करते हैं।


परोपकार परमोधर्म , धारणा वाले देश को जाग्रत कर 

अस्थिर जगत के अस्थाई सुख वैभव से बाहर निकलकर 

बेसहारों का सहारा बन, अपनी रूह को सुकून दिलाकर 

आओ कुछ तो अच्छा करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational