STORYMIRROR

Anil Gupta

Inspirational Others

4  

Anil Gupta

Inspirational Others

आओ होली खेलें रे

आओ होली खेलें रे

1 min
257

आओ होली खेले रे

आओ रंग बरसाएं रे 

खूब उड़ाओ रंग गुलाल

केसरिया की जय जयकार

काला नीला नहीं चलेगा

पिला सबका मन हर्षेगा 

लाल गुलाबी मन मोहेगा

प्रियतम करे ठिठोली मुझसे

किसे लगाऊँ रे 

आओ होली खेले रे


कोई बूटी लेकर आया

कोई ढोल मंजीरा लाया

बाबाजी का चिमटा लाया

किसका साजन किसको भाया

गोरिया धुन पर नाची रे

आओ होली खेले रे


कभी जहाँ बंदूक चली थी

दो दुश्मन में जंग छिड़ी थी

एक दूजे की गोली खाकर

खूं की पिचकारी छोड़ी थी

उन्हीं दिलों में प्रेम जगाने

होली आई रे 

आओ रंग बरसाएं रे

मिलकर होली खेले रे


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational