STORYMIRROR

Hari Ram Yadav

Tragedy

4  

Hari Ram Yadav

Tragedy

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं

1 min
206


सुबह सुबह गुड मॉर्निंग बोलें,

और हेलो हेलो की आवाज लगायें।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


ब्रेकफास्ट, लंच की बात करें,

और टी ब्रेक में आउट जायें।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


लिखें निबंध हिंदी दिवस पर,

पर परिणाम को रिजल्ट बताएं।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


अंग्रेजी में दे देकर भाषण,

जीवन में हिंदी का महत्व बताएं।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


हिन्दी को बोलें माथे की बिंदी,

पर बेटे को अंग्रेजी में पढाएं।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


न्यायालय बोलें अंग्रेजी में,

वादी प्रतिवादी समझ न पायें।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


महामहिम जब देवें डिग्री,

सिर पर अंग्रेजी हैट लगाएं।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।


कुछ ऐसा काम करो सरकार,

जन मैकाले को न शीश झुकाएं।

आओ हम हिन्दी दिवस मनाएं।

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy