STORYMIRROR

Hari Ram Yadav

Others

4  

Hari Ram Yadav

Others

क्यों लड़ रहे लोग भला

क्यों लड़ रहे लोग भला

1 min
226


धर्म की ध्वजा धारी के,

  ले परमात्मा की ओट।

जो जन द्वंद्व फैलाये रहे,

  उनके दिल में है खोट ।

उनके दिल में है खोट,

 वोट के हैं केवल दीवाने।

सत्ता आयी हाथ ज्यों,

  त्यों जनता पहुंची पैताने।

जब तक होंगे चुनाव न,

  तब तक बजेंगे धर्म तराने।

रेवड़ियों की होंगी बरसात,

  कैंची के हैं दिन फिर आने।।


नाम पर, धर्म के देश में,

  छिड़ी हुई अनोखी जंग।

चिकित्सा शिक्षा रोजगार,

  इसके आगे सब बदरंग।

इसके आगे सब बदरंग,

  रंग गजब देश का बदला।

चुनाव की चौसर के लिए,

  हरी गजब मुद्दा है उछला।

हे ईश अब तुम्हीं बताओ,

  क्यों लड़ रहे लोग भला ।

स्वार्थ में अर्थ हित, सदा उठा,

  तुम्हारे नाम पर जलजला।।

  

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन