STORYMIRROR

Diwa Shanker Saraswat

Classics Inspirational

4  

Diwa Shanker Saraswat

Classics Inspirational

आने वाला कल

आने वाला कल

1 min
751

आने वाला कल

कब आयेगा

शायद कभी भी नहीं

हमेशा आज में जीता मानव

आज में जीता रहेगा


आने बाला कल

आयेगा नहीं कभी

खिसकता रहेगा पीछे

कुछ क्षितिज की तरह

आने बाला कल

सचमुच धोखा है


सत्य नहीं

सत्य आज है

कल भी था

आज भी

रहेगा कल भी


कर्तव्य आज का

आज ही पूर्ण

आने बाले कल की राह

उचित तो नहीं

आने बाला कल


सुखद या दुखद

अज्ञात ही है

आज ज्ञात

नींव आने बाले कल की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics