STORYMIRROR

Pramila Singh

Drama

3  

Pramila Singh

Drama

आजादी का मोल

आजादी का मोल

1 min
517

तुम शान से सर उठाए कहते हो

क्या मिला हमें आजादी से


पटेल नेहरू भगत ने क्या दे दिया

क्या मिल गया महात्मा गांधी से


आजादी की कीमत तुम क्या जानो

तुमने इसका मोल नहीं चुकाया


तुमको सस्ती लगती है आजादी

क्योंकि तुमने इसको मुफ्त में पाया


आजादी की कीमत पूछो जाकर उन परिवारों से

जिसने इसका मोल चुकाया अपने राजदुलारों से


वह जो शहीद हो गए वतन पर आज तुमपे शर्मिंदा है

यह बात अपने जेहन में रखो वह हो गए कुर्बान


इसलिए आज हम फक्र से जिंदा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama