STORYMIRROR

Simran Fatima

Drama

3  

Simran Fatima

Drama

बहुत याद आती हैं

बहुत याद आती हैं

1 min
475

दादा की याद बहुत आती है

उनकी बातें उनका हंसना

उनकी फिक्र जो हमारे लिए उनको

अपने आखिरी वक्त तक थी।


उनकी प्यारी सी आंखें जिसमें हमारे

लिए बेतहाशा प्यार झलकता था।

उनके पास बैठ कर बातें करना।

कुछ शरारत करना

बार-बार उनको प्यार से अब्बा कहना।


बहुत याद आती है।

उनका सर पर हाथ रख कर दुआ देना।

बचपन में उनके साथ घूमने जाना

उनके हाथों से खाना खाना


उनका बचपन में लोरी गाकर सुनाना

बाबुल की दुआ लेती जा

उनका यह गुनगुनाना

बहुत याद आता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama