STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action

आधुनिक भारत।

आधुनिक भारत।

1 min
238

आधुनिक भारत की अज़ब सी कहानी, 

सुन लो दोस्तों आज ये मेरी ही ज़ुबानी।

आधुनिक भारत की अलग सी कहानी, 

लोकतंत्र के महानता की यारों कहानी।


आधुनिक भारत नहीं बनाना यारों हमें, 

अखंड भारत सबसे पहले बनाना हमें। 

भारत देश को महान बनाना सदा हमें, 

भारत देश का नाम रोशन करना हमें। 


अखंडता आधुनिक भारत में ज़रूरी है, 

विकास के लिए सदा ज़्यादा ज़रूरी है।

अखंड भारत बनाना ज़्यादा ज़रूरी है, 

विज्ञान की उन्नति भी ज़्यादा ज़रूरी है। 


आधुनिक भारत में प्रत्येक धर्म समान, 

किसी भी धर्म का नहीं करेंगे अपमान। 

आधुनिक भारत में हर भाषा है समान, 

केवल अंग्रेजी को ना देना हमें सम्मान। 


भारत को सोने की चिड़िया बनाना है, 

भारत सारे जहान से अच्छा बताना है। 

दोस्तों आधुनिक भारत वैसे बनाना है, 

देश का नाम संसार में चमकाना ही है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract