STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational Children

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational Children

24. माँ

24. माँ

1 min
380


पिता गहरी छाँव जो 

जीवन धूप है माँ 

धरा पर कहाँ यहाँ 

तुम सा कोई 

स्वरूप है माँ 

अगर ईश्वर है कहीं 

देखा कहां है किसने 

धरा पर ईश्वर है कोई 

तो वह बस रूप है माँ 

हर एक आहट पर 

चौक पड़ना 

और फिर दुआ देना 

मेरे घर लौट आने तक 

जागती रहती है माँ 

जरा सी देर हो जाए 

सबसे पूछती है माँ 

पलक झपके बिना 

देहरी ताकती है माँ !




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational