STORYMIRROR

Farhaan Hussain

Children

4  

Farhaan Hussain

Children

बच्चो की दुनिया

बच्चो की दुनिया

1 min
473

अपनी नन्ही बातों से, 

सबका दिल जीत लेते हैं, 

अपनी वो शरारतों से, 

सबकी दौड़ लगाते हैं। 


अपने कई सवालों से, 

हमारी जिज्ञासा बढ़ाते हैं, 

अपनी हर ज़िद से, 

हमारा सब्र बढ़ाते हैं। 


अपनी मीठी मुस्कान से, 

हर गुस्सा पिघला देते हैं, 

लगाकर अपने गले, 

सबमें रोशनी बिखेर देते हैं। 


अपनी मासूमियत से, 

अपनी पहचान बना लेते हैं, 

ये हैं स्वर्ग के फूल, 

जो हमारे उपवन मे खिलते हैं। 


आसपास उनका होना, 

एक असीम आशीष हैं, 

उनकी खिलती हँसी से, 

हर जगह स्वर्ग है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children