STORYMIRROR

Farhaan Hussain

Inspirational

4  

Farhaan Hussain

Inspirational

ज़िन्दगी का सफर

ज़िन्दगी का सफर

1 min
435

जब न जाओगे, 

तो न जानोगे, 

कुछ नए तजुर्बे, 

अनेक चुनोतियाँ, 

जो खोल दें अनेक पथ। 


मीलों की यात्रा, 

शुरू होती हैं एक कदम से, 

बढ़कर चलो उस राह पर, 

बनालो नए बंधु, सजालो कई यादें। 


खोज निकालो वह जगह, 

जो न कभी देखी हो, 

ले आओ ऐसी कहानियाँ, 

जो न कभी सुनी हो, 

मीलों और मीलों तक बढ़कर, 

अभी और राह हैं तय करने। 


विश्व और है देखना, 

और रिश्ते हैं जुडने, 

खुद को ढूँढ निकालो, 

जी लो ज़िंदगी के हर लम्हें। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational