STORYMIRROR

Suman Meena

Inspirational Children

4  

Suman Meena

Inspirational Children

चिंटू चला बाज़ार

चिंटू चला बाज़ार

1 min
377

चिंटू बोला नानी से सुन लो आ के मेरी बात,
आज चलूंगा मैं भी संग सब्जी लेने को बाजार।
हाथ नानी मैं आपका कस कर पकड़े रखूंगा,
धीरे धीरे कदम बढ़ाऊंगा भीड़ में नहीं खोऊंगा।

सब्जी में बाज़ार से हम लोग आलू, टमाटर,
पालक, और गोभी लेकर आएंगे।
सलाद के लिए खीरा, प्याज और गाजर भी
खरीदकर दोनों लाएंगे।

सब्जी लेने के बाद में चाट पकौड़ी खाएंगे,
खिलौनेवाले के ठेले से चाबी से चलती गाड़ी खरीदेंगे।
घर आकर बाज़ार से स्वादिष्ट खाना बनाएंगे,
और खूब मज़े से फिर मिलकर सब संग खाएंगे।

- सुमन मीना (अदिति)
लेखिका एवं साहित्यकार


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational