STORYMIRROR

Suman Meena

Others

4  

Suman Meena

Others

मां

मां

1 min
11

संवेदना है, भावना है, एहसास है मां
आस्था है, विश्वास है, आशा है मां
जरूरत है, पहचान है, समंदर है मां
हिम्मत है, मूरत है, जन्नत है मां
मुस्कान है, जीवन है, जहान है मां
स्नेह है, मोहब्बत है, सुकून है मां
सुख है, अमृत है, गहरी छाव है मां
शक्ति है, साथी है, बहार है मां
शिक्षक है, उजाला है, संसार है मां
त्याग है, तपस्या है, सेवा है मां
खुशी है, अभिलाषा है, जननी है मां
फरिश्ता है, ख़ुदा है, दुआ है मां
हिम्मत है, ढाल है, पालनहार है मां
दरिया है, कविता है, गज़ल है मां
खुशबू है, सपना है, गुरुर है मां
आईना है, ख्वाहिश है, आसमां है मां।

- सुमन मीना (अदिति)

लेखिका एवं साहित्यकार


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन