STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Tragedy Action Inspirational

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

3 mins
232

उन दोनों की सगाई 2 दिन पहले ही हुई थी। सगाई के बाद में लड़के ने बोला कि चलो अपन घूम आते हैं। लड़की ने बोला कि मैं अपने मां बाप से परमिशन लेकर फिर आती हूं । थोड़ा रूढ़ीवादी परिवार था। घर वालों ने मना करा। लड़का माना नहीं। उसने बोला नहीं आपको मेरे साथ में उसको भेजना ही पड़ेगा ।नहीं तो मैं उससे अपना परिचय कैसे बनाऊंगा।

शादी से पहले हम एक दूसरे को मिलेंगे, थोड़ा समझेंगे। तभी तो शादी के बाद में अच्छी तरह से एक साथ रह पाएंगे। लड़की के परिवार वाले पहले तो नहीं माने। पर उसके बहुत कहने पर उनको लगा नया-नया दामाद है नाराज ना हो जाए इसलिए उन्होंने लड़की को लड़के के साथ में घूमने भेज दिया। सगाई के बाद में जैसा कि होता है लड़की के मन में लड़के के प्रति बहुत ही प्यार आ गया था। उसको बहुत प्यार करने लगी थी। उसकी भी इच्छा थी कि उससे परिचय अच्छा हो जाए, और अच्छा रहे ।उसके साथ में वह घूमने जाती है।

पहले दिन तो वह थोड़ा घूमते हैं थोड़ी बातें करते हैं लड़का भी उसको अच्छी अच्छी बातें करता है ।वापस घर आ जाते हैं ।

2 दिन बाद में वो वापस बोलता है चलो घूमने चलते हैं। उसके मां-बाप भी उसको मना नहीं करते लड़की को कहते हैं जाओ मगर जल्दी आ जाना। दोनों जने जाते हैं घूमने ।आज लड़के के मन में चोर होता है ।उसने होटल में रूम बुक करा कर के रखा होता है। तो वह उसको गार्डन में घुमाने की जगह होटल पर लेकर जाता है। बोलता है अपन वहां बैठ करके थोड़ी बातें करेंगे एकांत में बातें करेंगे तो अच्छा रहेगा।

लड़की तो लड़के से प्यार करने लगी थी।

और उसको उसके ऊपर विश्वास भी था।

उसको लग रहा था कि अब एक महीने बाद तो शादी ही होने वाली है इससे थोड़ा टाइम साथ बिताने में क्या फर्क पड़ता है। वह उसके साथ में चली जाती है। थोड़ी देर तो वह अच्छी तरह से बात करता है। और फिर उससे रिलेशन बनाने की मांगनी करने लगता है। अब लड़की थोड़ी सतर्क हो जाती है। उसको बोलती है कि मैं लक्ष्मणरेखा नहीं तोडूंगी। भले कुछ भी हो जाए। यह सब शादी के बाद।

एक महीना ही तो है शादी को 1 महीने सब्र करो। मगर वह लड़का नहीं मानता है ।उसको बहुत धमकियां देने लगता है।मगर लड़की उसके झांसे में नहीं आती है ।और किसी तरह से वह बैल बजा देती है इससे वेटर अंदर आता है ।तब तक वह भाग जाती है। लड़का काफी गुस्सा हो जाता है। दूसरे दिन लड़का लड़की के घर जाता है ,और उल्टे सीधे आरोप लगाकर के सगाई तोड़ देता है ।वह लड़की अपनी समय सूचकता से अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही ।नहीं तो आजकल ऐसे बहुत किस्से हो रहे हैं की सगाई के बाद में रिलेशन बना करके और लड़का सगाई तोड़ देता है। और लड़की को बदनाम कर देता है ।जो कि काफी गलत है। आजकल तो जानकार लोगों का भी का भी भरोसा नहीं करा जा सकता है ,तो 2 दिन के रिश्ते बनने वाले लड़के का क्या भरोसा। इसीलिए सभी लड़कियों को ऐसे रिश्तो में बनने के बाद में सतर्क तो रहना ही चाहिए।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy