सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4.7  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

रॉकेट वुमन'ऋतु करिधल'

रॉकेट वुमन'ऋतु करिधल'

3 mins
226


सशक्तिकरण की भर रही उड़ान, 

भारतीय नारी छू रही आसमान I


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को नमन ,भारत को देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व है I विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने का अवसर मिलना देश के हर व्यक्ति के लिए सम्मान की बात है Iहर वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है Iआज के समय में तो यह उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।


आज के समय में महिलाओं को सिर्फ़ घर की रसोई तक सीमित और कमज़ोर नहीं समझना चाहिएI आज की महिला अपनी प्रतिभा और शक्ति का परचम पुरजोर लहरा रही हैंI इतिहास गवाह है कि पुराने समय से आज तक हर बार महिलाओं ने इस बात को सिद्ध किया है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इन्हीं महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आज़ादी का शंख फूँका था। वर्तमान समय में भी ऐसी कई महिलाएँ हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही हैं। जो महिलाएँ घर की चारदीवारी में बंद रहती थी आज बाहर निकलकर देश के लिए काम कर रही हैं I


जिन महिलाओं ने घर की सीमाओं से बाहर निकलकर देश और समाज में अपनी पहचान सुनहरे अक्षरों में लिखवाई है, उनमें से ही एक हैं- 'युवा वैज्ञानिक ऋतु करिधल'। इन्हें भारत की 'रॉकेट वुमन' के नाम से भी जाना जाता है। यह वही नाम है, जिसने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का परचम लहराकर उसे विश्व में भरपूर सम्मान दिलवाया है। 'इसरो' में काम करने वाली ऋतु करिधल की पहचान उनकी अथक मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।

ऋतु की बचपन से ही चांद सितारों में दिलचस्पी थी, और रात भर घंटों तारे और चंद्रमा को निहारती रहती थीI उन्हें देखकर उनके मन में कई सवाल उठते थे और यही जिज्ञासा उनकी महत्वाकांक्षा में बदल गई I यही कारण है कि ऋतु धीरे- धीरे अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधियों में रुचि लेने लगी। हालांकि हालातों ने उनको बहुत रोका पर ये भी ऋतु को अपने सपनों को पंख लगाने से नहीं रोक पाए। आखिरकार वर्षों की मेहनत रंग लाई। इसके बाद ऋतु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अपनी योग्यता और लगन के बल पर लगातार सफलता की ऊँचाइयों पर चढ़ती चली गईं। 


आत्मविश्वास से भरपूर और हौसले की उड़ान भरने वाली ऋतु करिधल जिन्हें आज रॉकेट वूमेन के नाम से जाना जाता है I सफलता की ऊँचाइयाँ छूने वाली ऋतु करिधल आज उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने लिए जीने की बजाय देश के लिए जीना चाहते हैं; जो छोटे गाँव-शहरों से निकलकर अपने जुनून से दुनिया में अपना नाम चमकाना चाहते हैं। आज धरती से लेकर आसमान तक महिलाएँ अपना अतुलनीय योगदान दे रही हैं I

आज उन्होंने पूरे विश्व को बता दिया, महिलाएँ किसी से भी कम नहीं I जो मन में महत्वकांक्षाएं और आशाएँ रखता है I उनके सर पर आगे बढ़ने का जुनून सवार होता हैI

सशक्तिकरण की भर रही उड़ान, 

भारतीय नारी छू रही आसमान I




Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract