STORYMIRROR

Sangeeta Aggarwal

Abstract

4  

Sangeeta Aggarwal

Abstract

#रंगबरसे होली है पर्व प्यार का

#रंगबरसे होली है पर्व प्यार का

1 min
257

होली पर्व है प्यार का

मिलकर सब इसे मनाएं

होली उत्सव है उल्लास का

सभी को गले हम लगाएं

जीवन वैसे ही बहुत छोटा है

क्यों लड़- झगड़ इसे गंवाएं

होली के रंगों के बहाने

हम रंग प्यार के खिलाएं

ना कोई छोटा ना बड़ा हो

सबको बराबर हम बैठाएं

होली पर्व है प्यार का

मिलकर सब इसे मनाएं

जीवन है कुछ फीका फीका

त्योहार का तड़का इसमे लगाएं

कुछ मीठे कुछ चटपटे से 

इसे आओ हम सजाएं

मस्ती मे ऐसे झूमे हम सब

के बच्चे सभी बन जाएं

होली है पर्व प्यार का

मिलकर सब इसे मनाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract