STORYMIRROR

PRATAP CHAUHAN

Abstract Romance Inspirational

4  

PRATAP CHAUHAN

Abstract Romance Inspirational

प्यार की लहर

प्यार की लहर

3 mins
271

गणेश कोपकर हवाई जहाज से अमेरिका जा रहा था। वह मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। कंपनी के काम से अक्सर वह अमेरिका जाता रहता था। उसके बगल वाली सीट पर सोनाक्षी तावडेकर बैठी हुई थी। गणेश गाना गुनगुना रहा था। पास में बैठी सोनाक्षी को उसका गाना बहुत अच्छा लग रहा था। वह गाने की बहुत शौकीन थी। लेकिन गणेश कौन सा गाना गा रहा है। सोनाक्षी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। सोनाक्षी से रहा नहीं गया।

सोनाक्षी ने गणेश को टोकते हुए कहा, हेलो मिस्टर थोड़ा जोर से गाइए गाना। हमको भी सुनाई दे!

गणेश मुस्कराया थोड़ा शर्माने लगा !

सोनाक्षी ने शरारत भरे अंदाज में कहा:- अरे, मेरे ना शरमाओ! मैं तो इंडियन हूँ।

यह सुनते ही गणेश ने भी शरारत करना शुरू कर दिया।

गणेश ने कहा;- सोनाक्षी जी, आप ही सुनाइए ना कोई गाना। 

सोनाक्षी बोली :- नहीं नहीं पहले आप सुनाओ !

गणेश ने कहा:- ठीक है चलो मैं सुनाता हूं गाना !

मैं दूर जा रहा हूँ मगर दिल छोड़ कर,

हाँ मैं जा रहा हूँ तन्हाई साथ लेकर।

तेरी याद में दिल रोए जा रहा है,

मेरा जिस्म भी जान खोए जा रहा है।।

गाना सुनते-सुनते मीनाक्षी ने अपना सिर गणेश के कंधे पर रख दिया। गणेश ने जब गाना बंद किया तो सोनाक्षी ने कहा,

बहुत ही दर्द भरा गाना सुनाया है।

कौन है वह नसीब वाली जो तुम से बिछड़ गई ?

गणेश ने कहा:- फिलहाल तो मेरी जिंदगी में कोई नहीं है।

मैं तो गाना सुना रहा था, हां मुझे दर्द भरे गाने पसंद है।

गणेश ने कहा, मीनाक्षी अब तुम सुनाओ।

मीनाक्षी ने कहा गाना तो सुना दूंगी लेकिन मेरी आवाज पर ध्यान मत देना। ओके ! मेरी आवाज ज्यादा सुरीली नहीं है।

ठीक है ठीक है कोई बात नहीं। सुनाओ, सुनाओ।

गणेश ने शरारत भरे अंदाज में कहा।

सोनाक्षी ने गाना प्रारंभ किया...!

बेवफा में वफा ढूंढते हैं सनम,

वफादार दिल है ये तेरी कसम।

साथ तेरा मिले मुझको सातों जनम,

प्यार की एक लहर बन के आ जा सनम।

ढूंढती हूँ किसी दिलजले का ढिकां,

मिलता नहीं  प्यार प्यासा  यहां।

वाह-वाह गजब का गीत गाया। कमाल कर दिया आपने। गणेश ने गाना गाते हुए उसकी प्रशंसा की…!

आप तो प्यार का सागर हो,

जो रिमझिम बरसे वो बादल हो।

आपकी बाहों में जो भी आएगा,

प्यार के सागर में डूब जाएगा।

क्या बात है…क्या बात है… गणेश जी....मुबारक हो।

अब तुम ही आ जाओ मेरी बाहों में, डूब जाओ मेरे प्यार के सागर में....कहते- कहते सोनाक्षी गाना गाने लगी।

आ जाओ बलम, ना शरमाओ सनम।

तुम पीना सनम, रस पिलाएंगे हम।।

एक दूजे को बाँहों में लेके सनम।

जो दिल को लगी प्यास कर लो खत्म।।

गणेश ने को अपनी बाँहों में भर लिया

और हमेशा साथ रहने का वादा कर दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract