STORYMIRROR

पगला

पगला

1 min
1.4K


वह दूर खड़ा देख रहा था। एक महिला ने प्लास्टिक की थाली में बचा खुचा खाना लाकर बाहर कुत्ते के सामने रख दिया। कुत्ता उसमें से खाने लगा। वह भी भाग कर आया और उसी थाली से खाने लगा।

कभी वह एक आलीशान बंगले का मालिक था। किंतु जिसे उसने सबसे अधिक चाहा उसी पत्नी ने उसके बिज़नेस पार्टनर के साथ मिल कर उसे धोखा दिया। तब से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह पुल के नीचे बहने वाले नाले के पास एक पाइप में रहता था।

मन के सभी भाव सूख चुके थे। अब अच्छा बुरा छोटा बड़ा सब एक थे।

कुत्ते के साथ खाना खाकर वह प्रसन्न मन आगे बढ़ गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy