STORYMIRROR

Bindiya rani Thakur

Abstract

2  

Bindiya rani Thakur

Abstract

मुगैंबो का आतंक

मुगैंबो का आतंक

1 min
215

हमारा मुंबई शहर पूरी दुनिया में बाॅलीवुड के लिए मशहूर है, हम मुंबइया लोग बड़े सीधे-सादे हैं और मेहनत से कमा कर खाने में विश्वास करते हैं। सभी अपनी- अपने काम धंधे में लगे रहने में विश्वास करते हैं, लेकिन आजकल यहाँ कुछ हो गया है जैसे यहाँ की हवाओं में तेजाब सा घुलने लगा है,सबकी जान मुश्किल में है।

चारों तरफ एक खतरनाक बदमाश का आतंक चल रहा है, उसके कारण सबकी जान खतरे में है। छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े सभी आतंक के साये में हैं।ऐसा कौन सा, अवैध काम है जो वह नहीं करता! वह सारे अवैध काम करता है जिसमें, तस्करी, हथियार के बल पर लूट-पाट और आजकल सबसे ज्यादा जिस धंधे में उसका हाथ लग रहा है,वह है नशे का कारोबार!वह मौत को बांटने में लगा है। हथियार के बल पर वह कोई भी काम करवा सकता है। उसके गुर्गे उसके एक हुक्म पर अपनी जान देने के लिए तैयार रहते हैं। पुलिस-प्रशासन भी उसकी मुट्ठी में रहते हैं। खुश होने पर कहता है, "मुगैंबो खुश हुआ।"

ना जाने ऐसा कौन सा मसीहा होगा जो हमें इस मुगैंबो के आतंक से छुटकारा दिलाएगा!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract