STORYMIRROR

Vibha Rani Shrivastava

Tragedy Thriller

2  

Vibha Rani Shrivastava

Tragedy Thriller

खीर में नमक

खीर में नमक

1 min
54

"इस बार पसन्द की गयी रचनाओं को क्या आपने परखा ?" सतीश ने नेपाल से भारत आये साहित्यकार महेंद्र से पूछा।

"मैं नेपाली लेखक ठहरा। हिन्दी साहित्य की उतनी समझ नहीं न•••।" महेन्द्र ने कहा।

"साहित्य तो साहित्य होगा। भाषा अलग-अलग होने से क्या स+हित+य में अन्तर होगा ?" सतीश ने पुन: सवाल किया।

"नहीं ! बिलकुल नहीं।" महेन्द्र ने कहा।

"वैसे भी मैं कुछ विशेष रचनाओं की बात पूछ रहा हूँ। जो पसन्द की गयी। रचना के शीर्षक ऐसे लग रहे मानों धड़ के लिए सर का कोई औचित्य ही नहीं।" सतीश ने कहा।

"है न ! आपके हिन्दी फिल्म 'हम से मुकाबला' में 'प्रभू देवा' पर फिल्माया गया दृश्य, निर्णायक उससे प्रभावित हो निर्णय कर लिया हो।" महेन्द्र ने कहा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy