STORYMIRROR

Ashutosh Atharv

Classics Fantasy

4  

Ashutosh Atharv

Classics Fantasy

खौफनाक डिग्री

खौफनाक डिग्री

2 mins
200

मैंं पढ़ने में अच्छा था। मन में ख्याल आया, पढ़ लिख कर अपना भविष्य डॉक्टर बन कर स॔वारा जाय। तो सबसे पहले कुछ जानकारी लेने अपने पास के एक डॉक्टर साहब के पास गया । 

डाक्टर साहब बोले पहले MBBS की डिग्री लेनी होगी।

मन मे सोचा, इंजीनियरिंग करने वालों को बीटेक या बीई, आर्ट्स वालों को बीए और साइन्स के ग्रैजुएशन को बीएससी कहते है। MBBS समझ में नहीं आया तो हार कर अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए पूछा।

डाक्टर बोले MBBS, बैचलर औफ मेडिसिन एंड बैचलर और सर्जरी होता है।

मैं- सर ! दो दो बैचलर डिग्री एक साथ ?

डाक्टर- नही! डिग्री एक है। आप नये हो इसलिए दो लग रहा है।

मैं- सर! दोनों को मिलाकर एक ही नाम रहता या दोनों को अलग अलग जैसे BM और BS ही रहता तो क्या अच्छा नहीं रहता। मेडिसिन अलग और सर्जरी अलग।

डाक्टर- (झुंझला कर) अब डिग्री का नाम भी तुमसे पूछ कर रखा जायेगा ?

मैं- नहीं सर, मेडिसिन और सर्जरी दोनो डाक्टरी का ही तो हिस्सा है। तो BD, बैचलर औफ डाक्टरी, क्या ठीक नहीं रहता ? बैचलर औफ रोड , बैचलर औफ मशीन कहां रहता है ? सब इंजीनियरिंग के अंतर्गत है। कम से कम BMBS होता, बैचलर औफ मेडिसिन एंड बैचलर औफ सर्जरी।

डाक्टर- तुम मजाक करने आए हो या जानकारी लेने ?

मैं- माफ करे सर! जिन्दगी का सवाल है। आप अनुभवी भी हैं और अपने भी, आप से अगर नहीं पूछ पाया तो कौन हमें सही मार्गदर्शन करेगा ?

मैंं - एक सवाल और मन में कौंध रहा है। क्या मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन एम ए, एम ई, एम टेक जैसा ही है या इसमें भी कुछ अलग है ?

डाक्टर- कुछ कुछ वैसा ही है। MD डाक्टर आॅफ मेडिसिन होता है और MS मास्टर औफ सर्जरी।

मैंं - (हँसते हुए) MM मास्टर औफ मेडिसिन रहता तो क्या बिगङ जाता सर ? एक सवाल और क्या PhD जैसी भी कोई डिग्री मेडिकल में होती है ?

डाक्टर- हाँ होती ही है। उसे DM कहते है, डाक्टरेट औफ मेडिसिन, ये पोस्ट डाक्टोरल डिग्री है।

मैं- हा हा हा, लगता है सब कन्फ्यूजन का जङ M है मेडिसिन, मेडिकल, मास्टर सभी M से है।सर इतना समझने में तो एक सेमेस्टर लग जाएगा।

और यही डर का प्रतिफल है कि मैंं आज इंजिनियर हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics