STORYMIRROR

Rajeshwar Mandal

Tragedy

4  

Rajeshwar Mandal

Tragedy

तलाक

तलाक

1 min
270

किसी को अपने आय पर तो किसी को अपने हुस्न पर घमंड था।

लिहाजा बात बात में ताना तनी होती रहती थी। परिणाम हुआ तलाक का मुकदमा।


न्यायालय के लाख प्रयत्न के बावजूद भी सुलह समझौता नहीं हो सका।

अंततः दोनों पक्षों के वकील साहब के अथक प्रयास के बाद


आज पति पत्नी के बीच असफल शादी का सफल तलाक संपन्न हुआ।

कचहरी परिसर में ही दो अलग अलग दुकानों में दोनों पक्ष आपस में 

एक दुसरे को पराजीत में जीत की मिठाई खिला रहे हैं।


तभी निकट आसमान में एक पिंजरमुक्त तोते को बाज द्वारा प्रेमवस पीछा करते देखा।

मैं मन ही मन सोचने लगा इन सलाहकारों में

 भी कोई बाज तो नहीं ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy