STORYMIRROR

Samar Pradeep

Romance

2  

Samar Pradeep

Romance

एक वादा

एक वादा

1 min
587

दिसंबर की सर्द शाम थी कोई ऑफ़िस के बाहर ठण्ड में ठिठुरते हुए स्कूटी लेकर मेरा इंतज़ार कर रही थी, मुझे देखते ही मेरे सीने से आ लगी और कहने लगी जन्मदिन मुबारक हो, मेरे जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफ़ा मुझे मिल गया था। पल में लगा जैसे की दुनिया की सारी ख़ुशियाँ मिल गयी हों। मैंने उसके माथे को चूमा और कहा कि एक वादा करोगी मुझसे? मेरी आँखों में झांकते हुए उसने हाँ में अपना सर हिलाया।

चाहे हमारे बीच कितनी ही दूरियाँ क्यूँ न हो, चाहे ये जमाना हमें अलग ही क्यूँ न कर दे पर तुम मुझसे मेरे जन्मदिन पर यूँ ही मिलने आया करोगी??

उसने कहा मैं वादा करती हूँ, मैं ज़रूर आऊँगी।

और वो आज भी अपना वादा निभा रही है।

अब वो रोज मिलने नहीं आती है पर जब भी ऑफ़िस से बाहर निकलता हूँ तो बस इसी तमन्ना में की कोई स्कूटी लेकर मेरा बेसब्री से इंतज़ार कर रही होगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance