STORYMIRROR

kacha jagdish

Comedy Others

3  

kacha jagdish

Comedy Others

एक ख्याल

एक ख्याल

2 mins
116

रोहन विज्ञान में रुचि रखने वाला एक नव युवक है। जिसे विज्ञान में जुड़ाव भी है। कोई भी विज्ञान की नई खोज उसे अपनी ओर आकर्षित करती है। 


ऐसी ही एक घटना घटी। उसने चंद्रयान के बारे में सुना और उसके सफलता के बारे में भी उसे पता चला। वह बहुत खुश भी हुआ। खाते खाते यह सब देख रहा था खुशी के मारे दो निवाले ज्यादा ही खा लिये। 


चंद्रयान की सफलता के बारे में सोचते सोचते वो उतना ख्यालों में खो गया की मानो उसके ख्याल ही उसको हकीकत जैसी लगने लगती है। 


रोहन अपने ख्याल में एक Space suit पहने के चंद्र पर जाने की तैयारी कर रहा था। वो तैयार होता है। और अपने चंद्रयान में बैठकर चंद्र की ओर रवाना होता है। ख्याल में ही इतना उत्तेजित था की उसकी वो उत्तेजना वास्तविक में भी दिखती है। वो ख्यालों में लगातार अपने साथियों से संपर्क में था। यान की हर गतिविधि के बारे में उन लोगों को बताता रहता था। 


लेकिन ख्याल में भी था तो वो रोहन ही थोड़े घंटे अच्छे से बीते। रोहन सिर्फ आकाश घूरते रहने से उब चूका था। यान सारे यंत्र स्वचालित थे ज्यादा कुछ करने को था नहीं । अब करें तो करें क्या। 


थोड़े समय में पूरा यान घूम लिया। करने को कुछ रहा नहीं। तो उसने लोगों से अपनी पसंदीदा फिल्म लगाने के लिए कहा। वहाँ से मना किया गया। तो रोहन बोला मोबाइल में लाया नहीं , यहाँ टीवी है नहीं , नहीं तो मैं आपसे कुछ नहीं कहता। 


थोड़ा समय ऐसा ही निकाला। फिर वो लोगों से टाइम पास करने के लिए बात करने लगा। लेकिन कोई बात करने को कोई तैयार नहीं था। फिर भी कोशिश करता रहता। अकेले यान में बोर होता रहा। 


जैसे तैसे करके बोरियत के साथ समय गुजारते हुए चंद्र पर पहुंच गया। 


चंद्र पर चंद्रयान पहुंचा। चंद्रयान का दरवाजा खुला। रोहन की आंखें फटफटी रह गई। 


चारों ओर सन्नाटा, दूर दूर तक सिर्फ जमीन और कुछ भी नहीं । 


थोड़ी देर यह सब देखने के बाद उसे अब घर जाना था। वो उसे घर वापिस ले जाने के लिए कहता तो, वहाँ से कहा जाता है कि, " तुम्हें अब वहाँ लंबे समय तक रहना है।" यह सुनकर वह पागल सा हो गया। 


रोहन चिल्ला चिल्ला के कहने लगा। यह वीराने में करना क्या है? जहाँ देखो वहाँ जमीन ही जमीन, न लोग, न कोई सुंदर दृश्य। वह उसने उसे घर वापिस पहुंचना के लिए कहने लगा। 


इतने में ही रोहन के पापा उसे ख्यालों में से वास्तविकता में लाते है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Comedy